झारखंड में बंद के दौरान हिंसा
पुलिस ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले के बोरामोरा जंगल के समीप नक्सलियों ने बारूदी सुरंगरोधी वाहन को उड़ा दिया। सुरक्षा बलों ने वाहन के अंदर फंसे सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी भी की।
अधिकारी ने कहा कि जवानों के बचाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है।
राज्य में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। खरसावा इलाके में पटरी के समीप एक जिंदा बम पाया गया।
दुमका जिले में नक्सली नेता सनातन बस्की सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
दुमका के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया, "सनातन को रविवार को एक मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। वह नक्सलवादी संगठन का एक कट्टर सदस्य है। हथियारों की आपूर्ति करने वाले दो लोगों और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके घर नक्सली ठहरते थे।"
राज्य में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। लंबी दूरी की सभी बस सेवाएं स्थगित हैं और राजमार्ग सूने पड़े हैं।
उल्लेखनीय है कि लालगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में नक्सलवादियों ने पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उड़ीसा में बंद का आवाह्न् किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications