हम ईरान के मामले में दखल नहीं दे रहे: ब्रिटेन
ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, "मैं इस बात को खारिज करता हूं कि ईरान में हो रहे प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है।"
मिलीबैंड ने कहा, "ब्रिटेन का यह मानना है कि ईरानी जनता को अपनी सरकार चुनने का अधिकार है और वहां के प्रशासन को चुनाव की निष्पक्षता और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।"
उन्होंने ईरान में 13 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबरों पर चिंता जताते हुए कहा, "इससे पूरी दुनिया की नजर में ईरान की छवि को गहरा धक्का लगा है।"
गौरतलब है कि ईरानी विदेश मंत्री एम. मोत्तकी ने इशारों-इशारों में ही पश्चिमी देशों पर ईरान के आंतरिक मामले में दखल देने का आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications