अल्बर्ट आइंस्टीन का फोटो 49,300 पाउंड में बिका
प्रिंस्टन विश्वविद्यालय में वर्ष 1951 में लिए गए इस दुर्लभ फोटो में प्रतिभाशाली वैज्ञानिक ने जीभ बाहर निकाली हुई है। बेवसाइट 'ईएमबीडी डॉटकॉम' ने कहा कि इस चित्र की नीलामी 'आर.आर.आक्शन' डॉटकॉम ने गुरुवार को की।
आइंस्टीन की 72वीं वर्षगांठ पर आयोजित पार्टी में लिए गए फोटो को न्यूयार्क के लांग आईलैंड के दुर्लभ पुस्तकों और आटोग्राफ के एक डीलर ने खरीदा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications