बिहार में नक्सलियों के बंद का मिलाजुला असर
बिहार के नक्सल प्रभावित गया, रोहतास, औरंगाबाद सहित कई जिलों में बंद का यातायात पर व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें बंद हैं जबकि आवागमन लगभग ठप है। पटना से झारखंड जाने वाली लंबी दूरी की बसों का संचालन रोक कर दिया गया है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जीटी रोड पर भी वाहनों की आवाजाही में कमी देखी जा रही है।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) वी़ नारायणन ने सोमवार को बताया कि बंद से निपटने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 24 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी सड़कों खासकर जीटी रोड पर विशेष गश्ती की जा रही है।
उन्होंने बताया कि रेलवे पटरियों, रेलवे स्टेशनों तथा आधारभूत संरचनाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नारायणन के मुताबिक अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications