नक्सलियों ने की अधिकारी की हत्या

जल संसाधन विभाग में उप मंडल अधिकारी एम. डी. गांधी का गोलियों से छलनी शव जिले के जंगली इलाके से रविवार को बरामद किया गया। गांधी को शनिवार को उस वक्त नक्सलियों ने अगवा कर लिया था जब वे मोटरसाइकिल से भोपालपट्टनम जा रहे थे।
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस घटना की तीव्र भर्त्सना की है और उन्होंने नक्सलियों के इस कृत्य को अमानवीय करार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications