अमेरिका के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल की अलकायदा ने दी धमकी
मुस्तफा अबू अल यजीद ने अलजजीरा टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "हम चाहते हैं कि पाक के परमाणु हथियार अमेरिका के हाथ न लगे। ये हमारे हाथों में आ जाए तो हम उसे अमेरिका के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे।"
ईरान की प्रेस टीवी ने उसके हवाले से कहा है, "हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तानी सेना स्वात में हारेगी और उसका खात्मा होगा।"
उल्लेखनीय है कि अमेरिका पहले से ही यह चिंता जता रहा है कि कहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियार आतंकवादियों के हाथ न लग जाए।
यजीद के बारे में कहा जाता है कि वह अफगानिस्तान में अलकायदा का कमांडर था और वर्ष 2008 के अगस्त महीने में एक अमेरिकी हमले में उसकी मौत हो गई थी लेकिन इसी साल फरवरी महीने में उसने एक टेप जारी कर धमकी दी थी कि यदि भारत ने पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश की तो उसपर मुंबई जैसे और भी हमले होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications