आजमगढ़ में संघ कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव (लीड-1)
जिले के पुलिस प्रमुख रिमत शर्मा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि शहर के रैदोपुर मुहल्ले में रहने वाले भैरव सिंह (50 वर्ष) रविवार को टहलने के लिए घर से निकले थे तभी बुलेट पर सवार हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
शर्मा ने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर इलाके के ही ढेला सिंह नामक एक व्यक्ति और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक रंजिश का मामला प्रतीत होता है।
उधर, घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications