चमलियाल मेले में शिरकत करेंगे पाक रेंजर्स के जवान
चमलियाल मेला जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में हर वर्ष जून के आखिरी गुरुवार को लगता है। पाक रेंजर्स के जवानों के यहां पहुंचने पर पहले संशय था लेकिन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों को इस बात की सूचना दी गई वे इस मेले में शिरकत करेंगे। पाक रेजंर्स के जवान यहां चादर भी चढ़ाएंगे।
ऐसी मान्यता है कि चमलियाल बाबा की शक्ति से हर रोग का निदान हो जाता था। बाबा का असली नाम दिलीप सिंह मन्हास था जिनकी उनकी दुश्मनों ने हत्या कर दी थी। उनके याद में यह मेला लगता है। यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications