मलेशिया में स्वाइन फ्लू की वजह से एक स्कूल बंद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राजधानी कुआलालंपुर में स्थित एक प्राथमिक स्कूल के छात्र में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
मलेशिया के उप प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन ने बताया कि यह जरूरी है कि फ्लू को फैलने से रोका जाए। यहां के दो अन्य स्कूलों के दो छात्रों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि मलेशिया में स्वाइन फ्लू से जुड़े अब तक 50 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications