ईरान की गार्डियन काउंसिल ने चुनावों में धांधली की बात स्वीकारी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गार्डियन काउंसिल के प्रवक्ता अब्बास अली कडखोडेई ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग से रविवार को बातचीत में कहा कि काउंसिल मानती है कि चुनाव में अनियमितता बरती गई है। 50 शहरों में हुए मतदान में पात्रता से अधिक मतदाताओं ने मतदान किए।
उन्होंने कहा कि इससे करीब 30 लाख मतों पर सवाल उठे हैं लेकिन अभी यह पता करना बाकी है कि चुनाव परिणाम में इन मतों की निर्णायक भूमिका रही है कि नहीं।
ईरान की आधिकारिक मीडिया के मुताबिक शनिवार को विपक्षी कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications