आजमगढ़ में आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
जिले के पुलिस प्रमुख रिमत शर्मा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि शहर के रैदोपुर मुहल्ले में रहने वाले भैरव सिंह (50 वर्ष) रविवार को टहलने के लिए घर से निकले थे तभी बुलेट पर सवार हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
शर्मा ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर इलाके के ही ढेला सिंह नामक एक व्यक्ति और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक रंजिश का मामला प्रतीत होता है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है लेकिन उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications