उड़ीसा में 2 नक्सली ढेर
भुवनेश्वर, 22 जून (आईएएनएस)। उड़ीसा के मलकानगिरि जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम मलकानगिरि के बाहरी इलाके में नक्सली एक थैले में हथगोले ले कर पहुंचे थे।
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव कुमार पांडा ने आईएएनएस को बताया कि दो नक्सली जंगलों में भागे जहां उन्हें मार दिया गया।
उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों से नौ एमएम की दो पिस्तौल बरामद की गई।
पुलिस का कहना है कि नक्सली पुलिस पर हमले की योजना बनाकर पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications