सावधानी बरतते हुए प्रदर्शन जारी रखें: मोसावी
तेहरान, 22 जून (आईएएनएस)। ईरान के विपक्षी नेता मीर हुसैन मोसावी ने अपने समर्थकों से कहा कि वे राष्ट्रपति चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ बिना किसी हिंसा के अपना प्रदर्शन जारी रखें।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मोसावी ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, "झूठ और धांधली के खिलाफ प्रदर्शन करना आपका संवैधानिक अधिकार है लेकिन अपना विरोध शांतिपूर्वक दिखाना चाहिए।"
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
मोसावी ने सुरक्षा बलों से आह्वान किया कि वे भारी नुकसान होने से रोकें। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति भी प्रकट की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications