परमाणु संपन्न ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा: नेतनयाहू
बर्लिन, 22 जून (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू का कहना है कि ईरान का परमाणु हथियार विकसित करने का कार्यक्रम सिर्फ उनके देश और मध्य पूर्व के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है।
जर्मनी के समाचार पत्र 'बिल्ड' को दिए साक्षात्कार में नेतनयाहू ने कहा कि इस समय एकमात्र लक्ष्य यह होना चाहिए कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोका जाए।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को समर्थन देने वाला ईरान उन्हें परमाणु हथियार भी दे सकता है जो एक बुहत बड़ा खतरा होगा।
नेतनयाहू ने कहा कि इजरायल चाहता है कि ईरान के साथ वार्ता की एक समयसीमा निर्धारित होनी चाहिए और ऐसा नहीं होता तो उस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications