चेन्नई में एक दंपति में फ्लू की पुष्टि
चेन्नई, 22 जून (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह अमेरिका से चेन्नई पहुंचे एक दंपति में स्वाइन फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के स्वास्थ्य अधिकारी पी.कुगनांथन ने आईएएनएस को बताया, "दंपति को संक्रामक रोग संस्थान में भर्ती कराया गया है और दोनों को टैमीफ्लू की खुराक दी जा रही है।"
यह दंपति पिछले गुरुवार को चेन्नई पहुंचा था।
कुगनांथन ने कहा कि फ्लू के 13 संदिग्धों की जांच की गई और उनमें से केवल दो में फ्लू के वायरस पाए गए।
इन दो नए मामलों के साथ तमिलनाडु में फ्लू के रोगियों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है।
इसके पहले अमेरिका से आई एक महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे में फ्लू के वायरस पाए गए थे। उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications