बीहड़ के डकैतों को आशिकी ले डूबी!

बीहड़ में उतरे डकैतों की पहचान खून-खराबा करने की रही है। वे लूटपाट और खून-खराबा तो करते ही थे, दिल के मामले में भी बागी पीछे नहीं रहे। किसी ने गिरोह में आई लड़की से दिल लगा लिया तो किसी ने प्रेमिका को ही अपने गिरोह का सदस्य बना डाला। फूलन देवी को लोग खूंखार डकैत के रूप में जानते हैं मगर वह भी विक्रम मल्लाह से मुहब्बत करती थी। यह प्रेम कहानी सिर्फ गिरोह तक ही सीमित नहीं रही बल्कि बीहड़ की चर्चा बन गई।
निर्भय गुर्जर के तीन अफेयर
चम्बल के बीहड़ में आतंक का पर्याय बने निर्भय सिंह गुर्जर ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन से प्यार किया। सीमा परिहार और मुन्नी पांडे ज्यादा दिन उसके साथ नहीं रही मगर नीलम ने उसके बेटे श्याम से ही मुहब्बत कर ली और निर्भय की मौत का बड़ा कारण भी बनी।
इसी तरह रामआसरे उर्फ फक्कड़ ने कुसमा नाइन से मुहब्बत की। अरबिन्द गुर्जर ने लवली को अपनाया तो रज्जन गुर्जर की प्रेमिका लवली पांडे बनी। चंदन यादव और रेणु यादव की प्रेम कहानी खूब चर्चाओं में रही। सलीम गुर्जर की तो एक नहीं सात प्रेमिकाएं थीं। उसे तो बीहड़ का अय्याश कहा जाता था।
घनश्याम केवट भी थे आशिक
अभी हाल में चित्रकूट में मारे गए डकैत घनश्याम केवट भी आशिकी के मामले में पीछे नहीं था। उसका एक नहीं कई महिलाओं से रिश्ते थे। जमोली गांव में हालांकि उसका ससुराल भी था लेकिन बताया जाता है कि यहां वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था और मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications