वाम मोर्चा ने भाकपा-माओवादी पर प्रतिबंध का विरोध किया
वामा मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने एक बयान में कहा,"हम पहले भी इस मामले पर चर्चा कर चुके हैं और निर्णय कर चुके हैं कि संगठन के गलत राजनीतिक रुख को प्रतिबंध से नहीं समाप्त किया जा सकता।"
बयान में कहा गया कि निरंतर राजनीतिक प्रक्रिया से भाकपा-माओवादी और इसके खतरनाक राजनीतिक रुख को जनता से अलग किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि वाम दल भाकपा-माओवादी की गलत कार्रवाइयों से राजनीतिक रूप से लड़ते रहे हैं और उनकी आतंकवादी गतिविधियों का विरोध करने के कारण उनके अत्याचारों का शिकार होते रहे हैं।
बोस ने लोगों के रोजमर्रा के जीवन को जारी रखने के लिए प्रशासनिक उपायों पर भी जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications