राजस्थान में 51 शहरी निकायों के वार्ड परिसीमांकन के प्रस्ताव अनुमोदित

राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन 51 निकायों में नवम्बर 2009 में चुनाव होने हैं। यह चुनाव नए परिसीमांकन के आधार पर होंगे।

धारीवाल ने बताया कि मतदाता सूचियां बनाए जाने एवं अन्य कार्यो के लिए प्रक्रिया चुनाव विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। आयोग ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है।

जिन नगर निकायों में नवम्बर 2009 में चुनाव होने हैं, उनमें से नव सृजित निकाय परतापुर, लूणकरणसर, नापासर, खाजूवाला, घड़साना व भिवाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा नगर निकाय- जोधपुर, फलौदी, बाड़मेर, बालातोरा, जैसलमेर, जालौर, भीनमाल, सिरोही, शिवगंज, पिण्डवाड़ा, आबूपर्वत, पाली, सुमेरपुर, उदयपुर, कानोड़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, रावतभाटा, नाथद्वारा, आमेट, पुष्कर, ब्यावर, टोंक, मकराना, डीडवाना, बीकानेर, चूरू, राजगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, कोटा, सांगोद, कैथून, छबड़ा, मांगरोल, जयपुर, अलवर, भरतपुर, सीकर, नीमकाथाना, झुंझुनूं, पिलानी एवं बिसा हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+