प्रधानमंत्री ने कनिष्क हादसे के शिकार लोगों को याद किया
मनमोहन सिंह ने एक बयान में कहा,"उस त्रासद घटना की 24 वीं बरसी पर,उसके शिकार हुए निर्दोष लोगों की स्मृति में, दुनिया से आतंकवाद के दंश को मिटाने के लिए जोर शोर से काम करके हम उन्हें सबसे बेहतर श्रद्धांजलि दे सकते हैं।"
मनमोहन सिंह ने कहा कि इस दुखद दिन पर उनकी सहानुभूति इस दुर्घटना में अपनों को गंवाने वाले सभी लोगों के साथ है।
उल्लेखनीय है कि टोरंटो-मॉन्ट्रियल-लंदन-दिल्ली-मुंबई की 23 जून की उड़ान मध्य रास्ते में आयरलैंड के आकाश में बम विस्फोट का शिकार हो गई।
विमान का नाम कुषाण वंश के संस्थापक कनिष्क के नाम पर रखा गया, उसमें 9,400 मीटर की ऊंचाई पर विस्फोट हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications