विलय के खिलाफ बैंक बंद रहे
बीते दिनों स्टेट बैंक आफ इंदौर के निदेशक मंडल ने अपनी बैंक के स्टेट बैंक आफ इंडिया में विलय का निर्णय ले लिया है। निदेशक मंडल के इस फैसले से बैंक के अधिकारी और कर्मचारी नाराज हैं तथा वे इसी को लेकर सोमवार को हड़ताल पर रहे।
इस हड़ताल से देश भर की 500 शाखाओं में कामकाज ठप रहा। स्टेट बैंक आफ इंदौर की कर्मचारी और अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष आलोक खरे ने कहा है कि निदेशक मंडल ने बैंक के फायदे में होने के बावजूद विलय का निर्णय लिया है जो कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा है कि आंदोलन की अगली रणनीति हैदराबाद में होने वाली बैठक में तय होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications