सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में डुबकी लगाई
होशंगाबाद और जबलपुर में नर्मदा नदी, उज्जैन में क्षिप्रा और ओरछा में बेतवा नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा था। श्रद्धालुओं ने इन नदियों में स्नान कर सूर्य को अघ्र्य दिया तथा पूजा अर्चना की।
होशंगाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन.पी. बरकडे ने आईएएनएस को बताया कि नर्मदा नदी के तमाम घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। भारी पुलिस बल तैनात था और गोताखोर भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications