बिहार में गरमी से परेशान हैं लोग, बारिश की संभावना नहीं
तापमान के वृद्घि के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। सूरज की तपिश और चुभती गरमी के कारण अमूमन लोग घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं। स्थिति यह है कि शाम होने के बाद भी गर्म हवा के थपेड़ों से चुभती गरमी का एहसास हो रहा है।
गरमी के कारण कई जिलों में गरमी की छुट्टियों के बाद खुले विद्यालयों को भी पुन: बंद करवा दिया गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, बांका तथा पूर्णिया के जिला प्रशासन ने 26 और 28 जून तक सभी प्रकार के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिए हैं।
जून महीने में लगातार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 28़ 9 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 43़6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं आद्र्रता 19 प्रतिशत के करीब थी। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 27़3 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 41़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विभाग के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने सोमवार को बताया कि अगले दो दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है और न ही अगले चौबीस घंटों में बारिश की ही उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications