रूस से भारत को केवल एक परमाणु पनडुब्बी मिलेगी
संघीय सैन्य तकनीक सहयोग सेवा के उप प्रमुख व्याचोस्लाव जिरकलान ने समाचार एजेंसी 'रिया नोवोस्ती' से साक्षात्कार में कहा,"हम केवल एक पनडुब्बी लीज पर देंगे। मेरा मानना है कि भारत को विशेष लक्ष्यों की प्राप्ति के बजाए अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अधिक पनडुब्बियों की आवश्यकता है।"
भारत ने अकुला 2 श्रेणी की 12,000 टन वजनी के-152 नेरपा पनडुब्बी को 10 वर्ष की लीज पर लेने के लिए 65 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है।
भारतीय मीडिया ने समाचार दिया था कि पनडुब्बी के निर्माण में भारत सरकार ने भी आंशिक वित्तीय सहायता दी है।
पनडुब्बी को परीक्षण के लिए आठ नवंबर 2008 को जब जापान सागर में उतारा गया तो दुर्घटना के कारण पनडुब्बी चालक दल के तीन सदस्यों और निर्माण केंद्र के 17 कर्मचारियों की मौत हुई थी। उस समय पनडुब्बी चालक दल के 81 सदस्यों सहित 208 लोग पनडुब्बी में मौजूद थे।
रूसी सेना के अधिकारियों के अनुसार पनडुब्बी का परीक्षण जुलाई 2009 में आरंभ होगा और 2009 के अंत तक पनडुब्बी भारत को सौंप दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications