मां ने दो बेटों की हत्या कर खुद को जलाकर जान दी
जिले के पुलिस अधीक्षक सूर्यनाथ ने आईएएनएस को बताया कि घटना जरिया थाना-क्षेत्र के करही गांव की जहां आज दोपहर को बती विश्वकर्मा (30 वर्ष) नाम की एक महिला ने अपने दो बेटों पंकज(4 वर्ष) और पीयूष (डेढ़ वर्ष) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और खुद को आग लगाकर जान दे दी।
उन्होंने बताया कि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिला ने अपने बेटों की हत्या क्यों की। महिला का पति रविवार को एक रिश्तेदारी में गया था। उसे बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications