ब्रिटिश किशोरी से बलात्कार के दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

ब्रिटिश किशोरी एक गैर सरकारी संगठन के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पालमपुर में गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही थी।

आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर राकेश कुमार (28) और उसके दोस्त सुनील (26) ने ब्रिटिश किशोरी को उस वक्त अगवा कर लिया था जब वह काम खत्म कर लौट रही थी। उसके बाद पालमपुर के बाहरी इलाके में दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

जांच अधिकारी शिवचंद्र ने आईएएनएस से कहा, "पालमपुर अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।"

इससे पहले पालमपुर अदालत ने शनिवार को दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

उधर, बलात्कार की शिकार हुई ब्रिटिश युवती स्वदेश चली गई है। हालांकि युवती के साथ आए अन्य 42 ब्रिटिश नागरिक पूर्व तरह की अपना काम रहे हैं।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार फुलजले ने आईएएनएस से कहा कि इस मामले में पुलिस को फिलहाल फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अदालत में आरोप पत्र पेश करेगी। आरोपियों पर बलात्कार, अपहरण के साथ ही भारतीय दंड प्रक्रिया की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक एस. आर. मर्डी ने कहा कि त्वरित न्याय के लिए इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 42 ब्रिटिश नागरिक 10 सप्ताह के लिए भारत दौरे पर आए हैं। वे यहां गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने आए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+