गुजरात के आतंकवाद विरोधी कानून में संशोधन की जरूरत : मोइली
मोइली ने यहां कहा,"राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजे जाने से पहले गुजरात संगठित अपराध नियंत्रण कानून (गुजकोका) की तीन धाराओं को हटाने की आवश्यकता है।"
उन्होंने कहा,"आतंकवाद विरोधी कानून का उपयोग समाज के एक हिस्से के खिलाफ उपकरण के तौर पर नहीं किया जा सकता।"
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के विधेयक को वापस लौटाने के निर्णय की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा था कि यह विधेयक महाराष्ट्र के कानून की "केवल कार्बन प्रति" है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications