बेंगलुरू में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज स्वस्थ हुए
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों पीड़ित (मां-बेटी) एयर फ्रांस के विमान से 13 जून को न्यूयार्क से बेंगलुरू आए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और जांच के बाद उनमें इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) का वायरस पाया गया था।
राजीव गांधी छाती रोग संस्थान के निदेशक शशिधर बुग्गी ने यहां आईएएनएस को बताया, "फ्लू के प्रथम दो पीड़ितों के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें सोमवार को घर भेज दिया गया। छह और पीड़ितों पर दवा का अच्छा असर दिखाई दे रहा है।"
बुग्गी ने कहा कि सोमवार को बेंगलुरू में कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आया है। बेंगलुरू में फिलहाल फ्लू के आठ पुष्ट मामले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications