लालगढ़ में मानवाधिकारों का हनन न हो : एनएचआरसी
आयोग की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में नक्सलियों से हथियार डालने की भी अपील की गई है। बयान में कहा गया, "सुरक्षा बलों के जवान लालगढ़ और उसके आसपास के इलाकों की जनता को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और उनसे बारूदी सुरंग का पता लगाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस संबंध में छपी खबरों को आयोग ने संज्ञान में लिया है।"
इसमें कहा गया है कि आयोग उम्मीद करता है कि सुरक्षा बल ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं करेंगे जिससे मानवाधिकार का उल्लंघन हो। यदि वे मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications