माओवादियों को आतंकवादी घोषित करना समस्या का समाधान नहीं : करात
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भाकपा (माओवादी) को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में करात ने कहा, "नक्सलियों से राजनीतिक और प्रशासनिक तरीके से निपटा जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार का यह कदम इस समस्या का समाधान नहीं है। हमें राजनीतिक रूप से उन्हें अलग-थलग करना पड़ेगा। पुलिस और सुरक्षा बलों के जरिए आप इसका समाधान नहीं कर सकते।"
करात ने स्वीकार किया कि नक्सली संगठन आंतकवादी हिंसा जैसी घटनाओं में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी ने नक्सलियों पर नकेल कसने में सफलता पाई है इसलिए नक्सली माकपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications