अमरनाथ गुफा के रास्ते में रखा गया बम निष्क्रिय किया गया
पुलिस ने बताया कि सेना के एक गश्ती दल ने जम्मू से उत्तर 165 किलोमीटर दूर स्थित दिगडोल के पास विस्फोटकों से भरा एक बैग पाया। इस बैग को पाए जाने के ठीक दो घंटे बाद यात्रियों का एक जत्था उस रास्ते से गुजरा।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह बम राज मार्ग पर अमरनाथ यात्रियों को क्षति पहुंचाने के मकसद से रखा गया था। बाद में बम को निष्क्रिय कर दिया गया।"
पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों द्वारा अमरनाथ यात्रा में व्यवधान डालने संबंधी उनकी योजना के बारे में जानकारी मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications