पूर्वी अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 6 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी अब्दुल वाली तोफान के हवाले से बताया है कि सोमवार को दो हमलावर मोटरबाइक पर सवार होकर आए और खोस्त के बिजली निदेशालय विभाग के भवन को उड़ा दिया। इस घटना में छह नागरिक घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दोनों हमलावर शरीर पर विस्फोटक पदार्थ बांधे हुए थे। तोफान ने बताया कि हमलावरों का निशाना कहीं और था मगर वे उसमें कामयाब नहीं हो पाए।
उधर एक अन्य घटना में देश के पूर्वी भाग के नांगरहेर प्रांत में हुए आत्मघाती हमले में दो लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए।
उल्लेखनीय है कि तालिबानी आतंकवादियों ने इस वर्ष देश में हमले तेज करने की धमकी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications