भाकपा (माओवादी) पर पूरे देश में प्रतिबंध
भाकपा (माओ) को पहले ही आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा में प्रतिबंधित किया जा चुका है। इन राज्यों में नक्सली विद्रोही सक्रिय हैं।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक भाकपा (माओ) को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत प्रतिबंधित किया गया है। यह कानून पूरे देश में लागू है। हालांकि अलग-अलग राज्यों को संगठन पर प्रतिबंध के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी करनी पड़ेगी।
केंद्र सरकार इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार पर दबाव बनाते आ रही है। पश्चिम बंगाल के लालगढ़ क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications