गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद की तुलना में 195.67 अंकों (1.35 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,326.22 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14,668.40 के ऊपरी और 14,269.77 के निचले स्तर पर भी पहुंचा। सुबह सेंसेक्स 69.39 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 78.35 अंकों (1.8 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,235.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,352.25 के ऊपरी और 4,221.90 के निचले स्तर पर पहुंचा। सुबह निफ्टी 0.60 अंक की मामूली बढ़त के साथ 4,314.20 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 28.22 (0.57 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,930.51 पर और स्मालकैप 18.39 अंकों (0.33 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,599.57 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट तेल एवं गैस,ऊर्जा,धातु और रियल्टी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई।
तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 3.33 प्रतिशत,ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.47 प्रतिशत,धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.38 प्रतिशत और रियल्टी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications