सेंसेक्स में 196 और निफ्टी में 78 अंकों की गिरावट (लीड-1)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद की तुलना में 195.67 अंकों (1.35 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,326.22 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 78.35 अंकों (1.8 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,235.25 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 28.22 (0.57 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,930.51 पर और स्मालकैप 18.39 अंकों (0.33 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,599.57 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications