संगीत प्रेमियों के लिए खास थे अली अकबर खान : अमिताभ
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि खान साहब जब सितारवादक रविशंकर और तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा के साथ कार्यक्रम पेश करते थे तो उनकी जुगलबंदी अद्भुत होती थी।
अमिताभ ने कहा, "उस्ताद अली अकबर खान के रूप में हमने एक महान संगीत साधक को खो दिया। पंडित रविशंकर के साथ उनकी जुगलबंदी कमाल की होती थी। मैंने कई बार खान साहब के संगीत लुत्फ लिया है।"
देश और विदेशों में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की पताका लहराने वाले लोकप्रिय सरोदवादक खान साहब का शुक्रवार को कैलीफोर्निया स्थित अपने निवास पर निधन हो गया था। वह 87 वर्ष के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications