उड़ीसा में नक्सलियों के बंद का आंशिक असर, 2 विद्रोहियों की मौत
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक सुधांशु सारंगी ने आईएएनएस को बताया, "कुछ विशेष क्षेत्रों में नक्सलियों की उपस्थिति है। उन इलाकों में उन्होंने यातायात अवरूद्ध किया। कुछ स्थानों पर काफी कम यातातात देखा गया।"
अधिकारी ने बताया कि मल्कानगिरी, कोरापुट और सुंदरगढ़ जिलों में बंद का प्रभाव देखा गया।
उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर सुंदरगढ़ जिले में कोई मालगाड़ी नहीं चलाई गई।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीब कुमार पांडा ने बताया कि मल्कानगिरी के बाहरी इलाके में रविवार शाम को एक सुरक्षा जांच के दौरान दो नक्सलियों को झोले में हथगोला लिए जाते देखा गया।
नक्सली एक नजदीकी जंगल में भागे, जहां मुठभेड़ में उनको मार गिराया गया। पांडा ने बताया कि नक्सलियों के पास से 9 एम.एम. की दो पिस्तौलें भी बरामद हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications