ईरान से कुछ विदेशी राजनयिकों का निष्कासन संभव (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हसन घाशघवी ने कहा, "कुछ राजनयिकों (पश्चिमी देशों के) के निष्कासन के मामले की समीक्षा संसद में की गई है। सोमवार को इस मामले में विदेश मंत्रालय संसद के विदेश नीति आयोग से परामर्श लेगा।"
घाशघवी ने कहा कि यूरोपीय मीडिया ने 'अराजकतावाद' का साथ देने के लिए अपनी सरकारों से हाथ मिला लिया है और यह रवैया यहां अस्वीकार्य है।
विगत 12 जून को हुए राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर तेहरान में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं जिसमें कई लोग मारे गए हैं। ईरान का कहना है कि इन प्रदर्शनों के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ईरानी विदेश मंत्री एम. मोत्तकी ने इशारों-इशारों में ही पश्चिमी देशों पर ईरान के आंतरिक मामले में दखल देने का आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications