स्वाइन फ्लू के दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी
जालंधर के स्वास्थ्य अधिकारी रूपलाल ने आईएएनएस को बताया, "दो मरीजों का उपचार पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।"
रूपलाल ने कहा, "हमने इन मरीजों के रक्त नमूनों को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) जांच के लिए भेजा था। रविवार को इनकी जांच रिपोर्ट मिली, जो सामान्य थी।"
उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू के मामले में अस्पताल में भर्ती हुए सभी 14 छात्रों को छुट्टी दे दी गई है।
गौरतलब है कि गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल के 31 छात्र और तीन शिक्षक अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के शैक्षणिक दौरे पर गए थे। वहां से लौटने के बाद इनमें से 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications