'विश्व भर में फैल सकते हैं तालिबान, अलकायदा'

वाशिंगटन पोस्ट अखबार में जरदारी ने सोमवार को एक लेख के माध्यम से कहा है, "पाकिस्तान और विश्व समुदाय आतंकवाद के खिलाफ जारी युद्ध में हार बर्दाश्त नहीं करेगा।" उन्होंने आतंकवाद को मिटाने के लिए तत्काल अंतर्राष्ट्रीय सहयोग दिए जाने की भी मांग की।
पाकिस्तान को तत्काल अंतर्राष्ट्रीय मदद की जरूरत
उन्होंने कहा, "हमें तत्काल अंतर्राष्ट्रीय सहायता की आवश्यकता है। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान को अमेरिका और नाटो से भी अधिक कीमत चुकानी पड़ी है।"
उन्होंने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने माना है कि जब तक पाकिस्तान आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा तब तक उसके ऊपर आतंकवाद का खतरा मंडराता रहेगा। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए उसने लगातार पांच वर्षो तक 1.5 अरब डॉलर प्रति वर्ष देने का वादा किया है। इसी तर्ज पर विश्व के अन्य देशों को भी पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications