लालगढ़ पर गलतफहमी दूर करने के लिए ममता से बात करेगी कांग्रेस
अपने संसदीय क्षेत्र जांगीपुर का दौरा कर रहे मुखर्जी ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि वह ममता बनर्जी से इस संबंध में बातचीत करेंगे। उल्लेखनीय है कि बनर्जी ने लालगढ़ में चलाए जा रहे पुलिस अभियान पर अप्रसन्नता जताई थी।
उन्होंने कहा, "इस मामले पर यदि कोई गलतफहमी है तो मैं ममता बनर्जी से बातचीत करूंगा। बातचीत के जरिए हम इस गलतफहमी को दूर कर लेंगे। इस गलतफहमी का संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। खुद ममता ने भी यह बात कही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications