बगदाद में बम विस्फोटों में 8 की मौत, 50 घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि बगदाद के केंद्रीय जिले कराडा में एक कार बम विस्फोट में कम से कम पांच व्यक्तियों की मौत हुई और 20 अन्य घायल हुए।
एक अन्य घटना में उत्तर पूर्व बगदाद के शाब इलाके में एक व्यस्त बाजार में सड़क के किनारे हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई और 30 से अधिक घायल हुए।
इराक के शहरों और कस्बों से इस महीने के अंत तक अमेरिकी सैनिकों की वापसी की निर्धारित अवधि से पहले ही ये बम हमले हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications