लालगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान पांचवें दिन भी जारी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या में कथित भूमिका के कारण एक नक्सली नेता को भी गिरफ्तार किया गया।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक राज कन्नौजिया ने राजधानी कोलकाता में आईएएनएस को बताया,"अभियान जारी है। किसी बड़ी घटना की खबर नहीं है।"
कें द्रीय और राज्य के सुरक्षा बल लालगढ़ से 22 किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ पर कब्जे के लिए अभियान आरंभ करने की तैयारी कर रहे हैं। नक्सलियों ने इस महीने के आरंभ में रामगढ़ की चौकी को जला दिया, जिससे राज्य पुलिस को इलाका खाली करना पड़ा।
एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के गश्ती दल ने सोमवार को पश्चिमी मिदनापुर जिले के लालगढ़ पुलिस स्टेशन से महज 500 मीटर दूर तार और अन्य सामान बरामद किया, जिसका उपयोग बारूदी सुरंग के विस्फोट में किया जा सकता था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इससे साफ होता है कि नक्सली एक पुलिया को उड़ाना चाहते थे। पूरे लालगढ़-रामगढ़ मार्ग पर बारूदी सुरंगों और बमों की खोज जारी है। रामगढ़ पर कब्जे का अभियान अभी सीमित मात्रा में चलाया जा रहा है। पूरे रास्ते की तलाशी के बाद पूर्ण अभियान आरंभ किया जाएगा।
उधर सोमवार सुबह बीरभूम जिले से नक्सली नेता राजू बौरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस एक स्थानीय माकपा नेता की हत्या के मामले से उसका संबंध होने की जांच कर रही है।
तृणमूल कांग्रेस नेता और रेलमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार रात नक्सलवाद प्रभावित तीन जिलों-पश्चिम मिदनापुर, बांकुड़ा और पुरुलिया को केंद्र सरकार से उपद्रवग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की।
एक पार्टी कार्यक्रम में ममता ने कहा कि विपक्षी दलों और जनता का राज्य की वाम मोर्चा सरकार में विश्वास नहीं है और इन तीन जिलों में उपद्रवग्रस्त क्षेत्र कानून को लागू किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications