बिहार में पूर्व मंत्री रमई राम जद (यु) में शामिल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जद (यु) में शामिल होने के बाद रमई राम ने कहा कि राजद उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाना चाहता था, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला किया था परंतु कांग्रेस ने भी उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता चुनाव के समय उनके संसदीय क्षेत्र गोपालगंज में नहीं पहुंचा।
उन्होंने कहा कि जद (यु) ही बिहार के विकास के विषय में सोच रखता है। यही कारण है कि वे अपनी पुत्री गीता के साथ जद (यु) में शामिल हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि रमई राम लोकसभा चुनाव के पूर्व राजद छोड़कर राजद नेता साधु यादव के साथ कांग्रेस में ही शामिल हुए थे तथा कांग्रेस की टिकट पर उन्होंने गोपालगंज से चुनाव भी लड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications