छत्तीसगढ़ में प्रधानाध्यापक ने आत्महत्या की
पुलिस ने सोमवार को बताया कि राजधानी रायपुर से 80 किलोमीटर दूर धमतरी जिले के कोलियारी गांव में 50 वर्षीय बंशीधर साहू नामक प्रधानाध्यापक ने रविवार को अपने कक्ष में आत्महत्या कर ली।
अर्जुनी पुलिस स्टेशन के पुलिस प्रभारी जे.पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि साहू ने रविवार को विद्यालय के अपने कक्ष में पंखे से लटकर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि साहू पिछले कुछ दिनों से अपने खराब स्वास्थ्य को लेकर परेशान थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications