केरल विधानसभा में सत्र के पहले दिन हंगामा

प्रश्नकाल खत्म होते ही कांग्रेस के विधायक अर्यादन मोहम्मद ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर स्थगन प्रस्ताव पेश करने की इजाजत मांगी।

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "आपको सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है। इस बचाए रखने के लिए आप कुछ भी कहेंगे। देश में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि सरकार के मुखिया पर उसके ही मंत्री हमला बोलें। बहुत हो चुका। अब या तो आप अपना इस्तीफा दें या फिर अपने मंत्रियों को बर्खास्त करें।"

इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, "अखबारों में इस बारे में छप रही खबरें निराधार हैं। राज्य की स्थिति कोई चिंताजनक नहीं है। सब कुछ ठीकठाक है।"

अच्युतानंदन के बयान के बाद विधानसभा अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करने की इजाजत नहीं दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+