भाजपा ने दिया था गोवा के तटीय जुआघरों को बढ़ावा !
पारिकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और इस समय विपक्ष नेता हैं। कई जुआघरों का संचालन करने वाली एक कंपनी 'अपडेट रिक्रिएशन एंड ग्रामिंग प्राइवेट लिमिटेड' (यूआरजीपीएल) के महाप्रबंधक गेरार्ड फर्नाडीस ने रविवार को एक बयान जारी कहा, "पारिकर ने कहा है कि जुआघरों ने गोवा में परिवारों को तबाह कर दिया है। उन्हें यह याद करना चाहिए कि उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में ही गोवा में तटीय जुआघरों को लाइसेंस जारी किया गया था।"
इससे पहले पारिकर ने कहा था, "हम गोवा में जुआघर नहीं चाहते। हम जुआघरों को गोवा से बाहर करना चाहते हैं। जुआघरों ने सामाजिक मूल्यों को ताक पर रख दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications