गरीब अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट की आशंका : विश्व बैंक
विश्व बैंक ने कहा कि वर्ष 2008 में 5.9 प्रतिशत की दर से विकास करने वाले विकाशसील देश इस वर्ष 1.2 प्रतिशत की दर से विकास करेंगे। मंदी के दौर में भी तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारत और चीन को छोड़कर विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था वर्ष 2009 में 1.6 प्रतिशत सिकुड़ेगी।
न्यूयार्क, लंदन, फ्रैंकफर्ट और अन्य धनी केंद्रों पर अपनी खुद की समस्याओं से निपटने के लिए निजी निवेशक गरीब देशों में भारी संख्या में परियोजनाओं को छोड़ रहे हैं।
विकासशील देशों में वित्तीय उपलब्धतता पर तैयार एक वार्षिक रिपोर्ट में विश्व बैंक ने भविष्यवाणी की है कि वर्ष 2008 के 707 अरब डॉलर की तुलना में इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रवाह घटकर 363 अरब डॉलर रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications