भिंड: 2 इंजीनियर समेत 6 का अपहरण
भिण्ड। चम्बल के बीहड़ से रविवार को दो इंजीनियरों सहित छह लोगों का अपहरण करने वाले गिरोह का पता चल गया है। यह अपहरण उत्तर प्रदेश के राजनारायण और राजकुमार के गिरोह ने किया है। पुलिस ने इन दोनों ही बदमाशों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
मालूम हो कि रविवार की दोपहर भिण्ड जिले के अटेर थानाक्षेत्र के कछपुरा गांव से दो इंजीनियर सहित छह लोगों को अगवा कर लिया गया था। सभी अपहृत एक निजी निर्माण कम्पनी के कर्मचारी हैं जो जल संसाधन विभाग की कनेरा परियोजना के तहत काम कर रहे थे।
यूपी के बदमाशों ने किया अपहरण
चम्बल क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आरबी शर्मा ने सोमवार को बताया कि अपहरण करने वाला गिरोह उत्तर प्रदेश का है, जिसमे पांच सदस्य है। इस गिरोह के मुखिया दो सगे भाई राजनारायण और राजकुमार है। इस गिरोह की ओर से कोई फिरौती की अब तक मांग नही की गई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों बदमाशों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस जंगल में डेरा डाले हुए है और डकैतों और अपहृतों का पता लगाने में जुटी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications