इंगुस्तिया के राष्ट्रपति हमले में घायल
आतंरिक मंत्रालय ने कहा, "इंगुस राष्ट्रपति यूनुस-बेक येवकुरोव, उनके छोटे भाई और उनका एक अंगरक्षक विस्फोट में घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।"
क्षेत्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि येवकुरोव गंभीर रूप से घायल हैं और सघन चिकित्सा कक्ष में हैं, जबकि उनके भाई की मौत हो चुकी है।
सूत्रों ने कहा कि करीब 200 किलोग्राम टीएनटी क्षमता के विस्फोटक से राष्ट्रपति की कार को निशाना बनाया गया। इसमें चार लोगों की मौत हुई और पांच घायल हुए हैं।
अस्पताल के सूत्रों ने तीन लोगों के भर्ती किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के आपरेशन की तैयारी की जा रही है।
रूसी जांचकर्ताओं ने बताया कि विस्फोटक राष्ट्रपति के काफिले के मार्ग के किनारे खड़ी एक कार में रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications