'वरुण की सीडी से छेड़छाड़ नहीं हुई'

क्या होगा वरुण के दावों का
लोकसभा चुनाव के पहले पीलीभीत में विभिन्न जनसभाओं के दौरान वरुण गांधी ने मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिये थे, जिसके बाद वो तमाम विवादों से घिर गये थे। उस दौरान वरुण ने दावा किया था कि उनके भाषण की सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है। सीडी में आवाज उनकी नहीं है।
इस प्रकरण के बाद मायावती सरकार ने वरुण पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया था। उस दौरान भाजपा ने भी दावा किया था कि सीडी के साथ छेड़छाड़ कर वरुण को फंसाया गया है। लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
फॉरेंसिक रिपोर्ट एकपक्षीय: मेनका गांधी
अपने बेटे और सांसद वरुण गांधी का बचाव करते हुए भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा है कि वरुण के कथित भड़काऊ भाषण की सीडी की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट एकपक्षीय है। उन्होंने कहा, "पूरे टेप से छेड़छाड़ किया गया है और शब्दों को बदला गया है..फॉरेंसिक रिपोर्ट एकपक्षीय है।"


Click it and Unblock the Notifications